Language:
English
German
French
Spenish
Italian
Russian
Newsletter
51 Children Not Sponsored yet
255 Days Still Free
Russian
Italian
Spenish
French
German
English
इस पृष्ठ को अन्य भाषाओँ में पढ़ें:

मंत्र के लिये आग्रह

Chakra Dance Party Music
Advertisement with us
Swami Ji

अपने व्यक्तिगत मंत्र के लिए स्वामी जी से कहें!!!

भारत में मंत्रों की ध्वनि हजारों वर्षों से चिकित्सा, राहत एवं सहायता के लिये प्रयोग किये जा चुके हैं मंत्र का अर्थ है "वह जो रक्षा करता है" मंत्र विशेश शक्तियुक्त ध्वनियाँ एवं शब्द हैं वे ऊँ के जैसे सामान्य एकल ध्वनियाँ या विशेष शब्द-समूह या विभिन्न विधियों से गाये जानेवाले प्रार्थनाएँ हो सकते हैं मंत्रों को शक्ति प्रदान करने के लिये उनकी एक नियमित विधि से आवृत्ति की जाती है कोई भी संकेत-शब्द या शब्द-समूह जिसकी हम आवृत्ति करते हैं, जिसका स्मरण करते हैं और हमारे बहुत अंदर तक स्थापित रखते हैं वह एक प्रकार का मंत्र है मन को पूर्ण चंगा करने के लिये मंत्रों की आवश्यकता होती है जिसका उद्देश्य अहं भावना की समाप्ति एवं आत्म-चेतना में वृद्धि करना हैआप मंत्र की पुनरावृत्ति कर ईश्वर का अनुभव कर सकते हैं मंत्र ध्यान एक शब्द-समूह की पुनरावृत्ति है जो ध्वनि कंपन उतपन्न करता है जिससे हमारे हृदय एवं मन में ईश्वर प्रेम जागृत करता है

स्वामीजी मंत्रों की आवृत्ति की तुलना रेडियो प्रसारण केन्द्र के तरंगों से करते हैंI रेडियो स्टेशन तो प्रसारण करता है लेकिन कार्यक्रम को सुनने के लिये हमें अपने रेडियो के बटन को तब तक घुमाना पड़्ता है जबतक उसकी आवृत्ति एवं रेडियो स्टेशन की आवृत्ति समान न हो मंत्रों में भी अपनी कुछ शक्ति होती है लेकिन आपको अपने आंतरिक रेडियो को मंत्र की आवृत्ति के अनुरूप करना पड़्ता है उचित मंत्र का सही ढ़ंग से आवृत्ति कर आप अपनी चेतना को समान स्तर पर ला सकते हैं और मंत्र शक्ति प्राप्त कर सकते हैं इसकी प्राप्ति के लिये स्वामीजी ने तीन वर्ष एवं 108 दिन एक गुफा में मंत्रों की पुनरावृत्ति कर बितायेI विश्व से पूर्णत: पृथक होकर इस ध्यान के कारण वे अपनी शक्तिशाली मंत्र ऊर्जा का अपने चिकित्सा के कार्य के लिये प्रयोग कर सकते हैं

हमारे प्राचीन मनीषियों के समान आधुनिक वैज्ञानिक भी यह समझना शुरू कर रहे हैं कोई ऐसा कंपन है जो अनवरत रूप से सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड में प्रतिध्वनि करता है कंपन या ऊर्जा का एक लाभकारी प्रभाव होता है धर्मग्रन्थों में यह पहले से ही वर्णित है कि किस प्रकार हम इस उर्जा का अपनी खुश्हाली के लिये प्रयोग कर सकते हैंI ऐसे विभिन्न मंत्र हैं जो विशेष रूप से विभिन्न विषयों से सम्बद्ध हैं यह आवश्यक है कि आप सही मन्त्र का चुनाव करें जो आपकी व्यक्तिगत आवश्यकता या विषय से संबंध रखता हो ताकि आप इस मन्त्र का पूर्ण चिकित्सात्मक लाभ उठा सकें ऐसे लाखों मन्त्र हैं लेकिन प्रश्न यह है कि आपके लिये कौन सा है?

श्री बिन्दु सेवा संस्थान के सदस्यों, आश्रम परिवार एवं यूरोप के कुछ मित्रों के साथ बैठक में स्वामीजी व्यक्तिगत मन्त्र देने के विचार पर चर्चा कर रहे थे सामन्य रूप से यह स्वामीजी कि इच्छा है कि धन के लिये इस ऊर्जा का काम न किया जाएI तथापि आश्रम को बचाये रखने के लिये स्वामीजी बालविहार के 75 बच्चों को भोजन कराना जरी रखना चाहते हैं प्रतिदिन आश्रम आनेवाले माता-पिता अपने बच्चों को बलविहार भेजना चाहते हैं लेकिन इन प्रार्थनाओं को अस्वीकार करना पड़ता है क्योंकि इतने अधिक बच्चों का खर्च वहन करना संभव नहीं है अब तक चिकित्सा सत्रों से आय होनेवाले धन भी स्वामीजी के समय एवं प्रयास के लिये दिये जाते थे न कि ऊर्जा के लिये व्यक्तिगत मंत्र देने के लिये तीन लोग काम कर रहे हैं स्वामीजी अपना समय व्यक्ति कि सूचना को पढ़ने, उनकी ऊर्जा को महसूस करने एवं सही मन्त्र खोजने में व्यतीत करते हैं स्वामीजी द्वारा प्रत्येक वैयक्तिक मंत्र को दिये जानेवाले व्यक्तिगत टिप्पणियों एवं अनुदेशों को रमोना शब्दों में व्यक्त करती हैं और अंतत: मंत्र उच्चारण के समय स्वामीजी की आवाज को रिकॉर्ड करने के लिये यशेन्दु तकनीकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हैं प्रत्येक मंत्र की इस विधि से रिकॉर्डिंग होगी एवं निवेदक के पास मन्त्र के लिखित पाठ के साथ MP3 फाइल के रूप में भेजी जायेगी पाठ संस्कृत में होगा जो कि ध्वनियों में समृद्ध है और जिसे बडी़ कठिनाई से शुद्ध रूप में रोमन लिपि में लिप्यंत्रित किया जाता है इसलिए स्वामीजी की रिकॉर्डिंग सही उच्चारण सीखनॆ के लिये बहुत आवश्यक एवं सहायक होगी स्वामीजी मंत्र का उसके स्वाभाविक सुर में उच्चारण नहीं करेंगे बल्कि इसे धीरे-धीरे एवं स्पष्ट रूप से बोलेंगे ताकि प्रत्येक व्यक्ति आसानी से इसका अनुसरण कर सके
हमलोग उदाहरण के लिये एक मंत्र देंगे:

Aapdamaphartaram Sarv Sampadam Lokabhiramam Shri Ramam Bhuyo Bhuyo Namamyaham


 

इस विधि से एक मंत्र तैयार करने के लिये तीन लोग काम कर रहे हैं एक मंत्र का मूल्य यूरो या डॉलर में नहीं आँका जा सकता है लेकिन इस सेवा को प्रदान करने के लिये चुकाये गये समय एवं प्रयास महत्वपूर्ण हैंI पहले यह अनुभव किया गया कि यद्यपि उद्देश्य धर्मार्थ योजनाएँ हैं, स्वामीजी पर व्यवसाय करने एवं स्वयं को आर्थिक रूप से समृद्ध करने का दोष लगाया जाता गयाI वे इस ऊर्जा के साथ व्यवसाय नहीं करना चाहते हैं लेकिन न ही वे बालविहार से बच्चों को घर भेजना चाहते हैं एवं अंतत: इन दरवाजों को बन्द करना चाहते हैंI स्वामीजी का विचार है कि अच्छे उद्देश्य के लिये किया जानेवाला एक व्यवसाय भीख मांगने या धोखाधड़ी करने से अधिक अच्छा हैI अब इसके साथ स्वामीजी यह दिखाना चाहते है कि वे व्यवसाय केवल धर्मार्थ योजनाओं के समर्थन के लिये कर रहे हैं और इससे होनेवाले लाभ से वृंदावन के गरीब बच्चों की सहायता होती है आप इस तरह से धर्मार्थ योजनाओं क समर्थन कर रहे हैं और आपको आपका व्यक्तिगत मंत्र भी मिलेगा यह स्मरण रखें कि आप ऊर्जा या मंत्र के लिए धन नहीं दे रहे हैं बल्कि आप स्वामीजी के समय एवं प्रयास के लिए धन के रूप में अपना सम्मान प्रदर्शित कर रहे हैं दुर्भाग्यवश इसे एक खुला दान रखने का हमारा अनुभव सकारात्मक नहीं था जिसके कारण हमें दान की सीमा निश्चित करने के लिए बाध्य होना पड़ा

Click here to sponsor a child or click here to sponsor the food for a day for the children of the Kindergarten and Primary School.

स्वामीजी के मार्गदर्शन में निजी, व्यक्तिगत मंत्र

प्राचीन वैदिक परंपरा में मंत्र एक पीढी से दूसरी पीढी को एवं गुरू से शिष्य को मॊखिक रूप से दिए जाते थे 21वीं शताब्दी में न अब मंत्रों को न केवल पुस्तकों एवं धर्मग्रंथों में पढा जाना संभव है बल्कि उन्हें इंटरनेट पर पढना एवं सुनना संभव है लेकिन प्रत्येक गुरू एवं शिष्य तथा उनके द्वारा दिए गए मंत्र व्यक्तिगत मंत्र के बीच जो एक व्यक्तिगत संबंध देखते थे उसे इस प्रकार नहीं पाया जा सकता था स्वामीजी अब उस मंत्र को प्राप्त करना संभव बनाते हैं जो आपके लिए उपयुक्त हो ऒर जो आपकी उस स्थिति में सहायता करे जिसमें आपको इसकी आवश्यकता हो

पृष्ठ के अंत में लिंक पर क्लिक करने पर एक फॉर्म खुलेगा जिसमें आप कुछ सूचना ऒर अपनी तस्वीर दे सकते हैं ऒर इस प्रकार से स्वामीजी से एक व्यक्तिगत मंत्र के लिए प्रार्थना कर सकते हैं आप दिए गए छ: मुख्य विषयों में से एक विषय को चुन सकते हैं ऒर इस प्रकार यह चुन सकते हैं कि किसके लिए आपको ऊर्जावान सहायता चाहिए ये विषय हैं: (1) प्रेम एवं संबंध (2)परिवार एवं मित्र  (3)काम, नॊकरी एवं व्यवसाय (4) स्वास्थ्य (5) वित्त ऒर  (6) आत्म -विकास , आध्यात्मिक पथ की ओर कदम आप यह वर्णन कर सकते हैं कि आपके जीवन के किस भाग को मंत्र शक्ति के द्वारा मजबूत किया जाना चाहिए ऒर यह बता सकते हैं कि आप क्यों मंत्र चाहते हैंमंत्र की प्रार्थना तभी करें जब आपको इसके लिए गंभीर हों क्योंकि शक्ति आपके लिए केवल उसी स्थिति में लाभप्रद होगीआपकी सूचना को पढ कर, इच्छाओं को जान कर ऒर तस्वीर को देख कर स्वामीजी आपकी ऊर्जा से जुड़ जाएँगे ऒर यह पता लगाएँगे कि कॊन सा मंत्र आपके लिए सही है चूँकि आपके लिए मंत्र आपके प्रश्नों, आपकी पृष्ठभूमि ऒर आपकी ऊर्जा को ध्यान में रख कर व्यक्तिगत रूप से चुना जाता है, यह विशेष रूप से आपके लिए लाभप्रद है उच्चारण किए हुए MP3 फाइल एवं आपके लिखित मंत्र के अतिरिक्त आपको यह भी निर्देश मिलेगा कि मंत्र की पुनरावृत्ति कितनी बार करनी है, इसका किस प्रकार प्रयोग करना है एवं मंत्र ऊर्जा प्राप्त करने की प्रक्रिया में ऒर किन दूसरी बातों को ध्यान में रखना है कृपया यह ध्यान रखें कि आपके मंत्र का ऊर्जा के स्तर पर चेतना लाने के लिए निर्देश का पालन किया जाए इस तरह से आप अद्भुत ऊर्जा के प्रत्यक्ष परिणाम को महसूस कर सकते हैं

व्यक्तिगत मंत्रो के प्रभावों के बारे में पढ़ने के लिए यहाँ किल्क करें

 

 

Ayurveda Yoga Holiday - a spiritual holiday in India
Sponsor a child of the Swami Balendu e.V. primary schoolHelp building the first floor of the school for poor childrenSponsor food for a day