|
इस पृष्ठ को अन्य भाषाओँ में पढ़ें:
होली |
|||||
होली पूरे भारत में हर्ष, आनन्द, आमोद एवं खुशी के त्यौहार के रूप में प्रसिद्ध है। सभी लोग एवं विशेष रूप से बच्चे पूरे वर्ष इस त्यौहार की प्रतीक्षा करते हैं, रंगों के साथ उन्हें होने वाले आनन्द की प्रतीक्षा करते हैंI इस त्यौहार के दौरान किसी को भी सड़क पर सभी के ऊपर रंग डालने की अनुमति रहती है। वृंदावन के पवित्र शहर में इस उत्सव का एक विशेष महत्व है क्योंकि यह वहाँ पूरे सप्ताह मनाया जाता हैI भारत के शेष भाग में यह केवल दो दिनों तक मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि भगवान कृष्ण ने होली मनाने के उत्सव का आनन्द लेते थेI त्यौहार के दौरान हजारों लोग विश्व के सर्वाधिक रंगीन त्यौहार, प्रसिद्ध होली मनाने के लिये वृंदावन का भ्रमण करते हैं। श्री बिन्दु सेवा संस्थान आश्रम भी इस त्यौहार को अधिक उल्लास, संगीत एवं कई अन्य क्रियाकलापों के साथ मनाता है। सप्ताह के दौरान आमोद मुख्य विषय रहता है एवं रंग डालने का आयोजन त्यौहार के अंतिम दिन होता हैI हम निश्चित हैं कि यह आपके लिये एक अविस्मरणीय आनन्ददायक अनुभव होगाI आश्रम का हिस्सा बनने एवं इस आनन्द का हमारे साथ अनुभव करने के लिये आपका बहुत स्वागत है। आने वाले रंगों के त्यौहार कि तिथि जाननें के लिए हमारे कलेन्ड़र को देखिएहोली के त्यौहार के दौरान खीची गई फोटो को देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
|
|||||