|
|
आप अपने जन्मदिवस समारोह हमारे आश्रम में मना सकते हैंI
बहुत सारे लोग यहाँ अपना दैनिक भोजन करते हैं I केवल 95
यूरो में आप हमारे आश्रम में सारे बच्चों एवं विधार्थियों
को भोजन करा सकते हैं और उनकी शुभकामनाएँ ले सकते हैं
।
आज के भोजन के प्रायोजक के रूप में आप के नाम की घोषणा
हमारे वेबसाइट तथा आश्रम के बोर्ड पर की जाएगी
।
अपना एवं अपने परिवार के लोगों का जन्मदिवस आश्रम के
परिवार के साथ मनाएँ । यदि आप
अपने किसी मित्र के लिए एक अच्छे उपहार की तलाश में हैं
तो उन्हें एक दिन के आश्रम के भोजन का प्रायोजक बनाना
उन्हें सम्मान देने का एक महान विचार है! इस आनन्द में
योगदान देकर किसी को आनन्दित करें ।
यदि आप भारत में जन्मदिवस समारोह में अधिक लोगों को
आमंत्रित करना चाहते हैं तो हम आपके लिए "भंडारा", भोजन का
एक बड़ा उत्सव आयोजित करके आनन्दित महसूस करेंगे
। आप जितने व्यक्तियों को भोजन
कराना चाहते हैं, उनकी संख्या चुन सकते हैं I हमारे पास
10000 व्यक्तियों तक को भोजन कराने का अनुभव है
।
हम भोजन की पर्चियों के समान दिन, समय और समारोह स्थल के
पते युक्त छोटे निमंत्रण-पत्र छपवाएँगे और उन्हें अपने
क्षेत्र के उन गरीब निवासियों में बाँट देंगे जो कि प्राय:
नहीं जानते हैं कि अभी और अगले दिन का भोजन वे कहाँ से
पाएँगे । क्या आप कल्पना कर सकते हैं जब ये लोग आश्रम में
आएँगे और भरपेट एवं गरम भोजन पाएँगे तो वे कितने खुश होंगे?
जैसा कि भारत में परम्परा है कि ऐसे अवसरों पर छोटा सा
जेबखर्च भी दिया जाता है, भोजन के लिए आने वाले प्रत्येक
व्यक्ति 5 रूपए भी पाएँगे ।
वे जान पाएँगे कि यह आपके लिये उत्सव का दिन है और वे
अपनी शुभकामनाएँ आपको भेजेंगे ।
 |
यदि आप अपने जन्मदिन के दिन भारत में हैं तो आप भोजन का
वितरण स्वयं करने में हमारी सहायता कर सकते हैं
। स्वामीजी के कुछ मित्र
प्रत्येक वर्ष अपने जन्मदिन पर भारत आकर गरीब
लोगों के बीच भोजन का वितरण कर इसका आनन्द उठाते हैं
।
अवश्य यदि आप वहाँ नहीं हैं तो हमें आपके लिये यह सेवा
करना अच्छा लगता है । हम उस
विशेष दिन की तसवीर लेंगे और उसे वेबसाइट पर प्रकाशित
करेंगे ताकि आप अप्ने अनुदान के द्वारा लायी गयी खुशी का
आनन्द उठा सकते हैं ।
भंडारा के लिए हमें प्रति व्यक्ति केवल एक यूरो की
आवश्यकता होती है । आप जितने व्यक्तियों को खिलाना चाहते
हैं उनकी संख्या का चुनाव कर सकते हैं
। तथापि यह संख्या
कम-से-कम 100 व्यक्तियों की होनी चाहिए
। चूँकि हमें इस विस्तृत
परिमाण में भोजन के वितरण की तैयारी करने के लिए कुछ समय
की जरूरत है, कृपया हमें कम-से-कम एक सप्ताह पहले जितने
व्यक्तियों को आप आमंत्रित करना चाहते हैं उनकी संख्या
बता दें ।
यदि आप हमारे आश्रम में भंडारा के साथ अपने जन्मदिवस की बड़ी
दावत देना चाहते हैं या यदि आपका कोई प्रश्न हो तो तो कृपया
हम से संपर्क करें: info@jaisiyaram.com
Click here to sponsor the food for one day or have a big
feast, a Bhandara at the Ashram!
Click here to see pictures of previous birthday
celebrations at the Ashram
|